मऊ, अगस्त 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत खालिसपुर निवासी 59 वर्षीय बलिया में तैनात रेडियो उपनिरीक्षक चंद्रभान की रविवार को उपचार के दौरान प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। रेडियो उपनिरीक्षक के निधन से परिजनों में मातम छा गया। पुलिस टीम शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। सरायलखंसी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उधर पुलिसकर्मी के निधन की सूचना के बाद पुलिस कर्मियों में भी शोक की लहर दौड़ गई। यह भी पढ़ें- Agra News: फायर स्टेशन पर अग्निशमन कर्मी की बिगड़ी तबियत, मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...