Mau News: रेडक्रॉस ने 50 टीबी मरीजों को लिया गोद, बांटी पोषण पोटली
मऊ, अक्टूबर 9 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में टीबी मरीजों की मदद के लिए भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने मानवीय पहल की है। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की जनपद शाखा मऊ ने शुक्रवार को निक्षय मित्र पहल के अंतर्गत 50 टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली वितरित की। इस पहल का उद्देश्य उपचार के दौरान मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना और टीबी मुक्त भारत अभियान को मजबूती देना है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग और रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने मरीजों को पोषण सामग्री सौंपी। पोषण पोटली में भुना चना, सत्तू, मूंगफली, सोयाबीन, दालें और अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल रही। प्रोटीनयुक्त आहार मरीजों की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर बनाने में सहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.