Mau News: रुट मार्च निकाल सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील
मऊ, नवम्बर 6 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। दीपावली एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत शुक्रवार को जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन एवं पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने तहसील मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में संयुक्त रूप से रूट मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। रूट मार्च के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द के साथ दीपावली एवं छठ पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि त्योहार हमारी सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रतीक हैं। अत: सभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.