Mau News: रुक-रुक हुई झमाझम बारिश से जल जमाव से सांसत
मऊ, अगस्त 6 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिले में बुधवार की देर रात से रुक-रुक कर शुरु हुई बारिश गुरुवार की सुबह तक जारी रही। शहर क्षेत्र में हुई घंटों झमाझम बारिश के कारण नगर क्षेत्र के आजमगढ़ मोड़ स्थिति बिजली विभाग के कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, फातिमा अस्पताल समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भारी जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बारिश के कारण जल जमाव होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश के कारण लोगों को उमस और गर्मी से काफी निजात मिल गया। उधर आए दिन मौसम के मिजाज में हो रहे परिवर्तन से जिला अस्पताल समेत प्राइवेट अस्पतालों में वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: रिमझिम बारिश के बीच जिला अस्पताल पहुंचे 1141 नए मरीज चिकित्सकों ने बारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.