मऊ, नवम्बर 15 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। लखनऊ से मऊ जा रही अंबेडकर डिपो की एक रोडवेज बस रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे में टाउन इंटर कॉलेज के पास अचानक तकनीकी खराबी के चलते सड़क पर ही खड़ी हो गई। बस के बीच रास्ते में खराब होने से उसमें सवार करीब 25 से 30 यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस में सवार कुछ यात्रियों ने बताया कि अचानक बस के गियर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण बस आगे बढ़ना बंद हो गई। काफी प्रयास के बाद भी जब बस चालू नहीं हो सकी तो यात्रियों को सड़क पर ही दूसरी बस का इंतजार करना पड़ा। कुछ देर बाद दूसरी परिवहन बस पहुंची, जिससे सभी यात्रियों को मऊ के लिए रवाना किया गया। यात्रियों का कहना था कि आए दिन चलती रोडवेज बसों में तकनीकी खराबी आने से उन्हें बीच रास्ते में परेशान होना पड़ता है। इससे न केवल...