Mau News: राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर डाला प्रकाश
मऊ, नवम्बर 26 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। संविधान दिवस के अवसर पर राजीव गांधी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मऊ में मेरा युवा भारत, जनपद मऊ द्वारा 'विकसित भारत युवा संवाद संविधान दिवस' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संविधान, नशा मुक्ति एवं अन्य समसामयिक विषयों पर युवा संवाद आयोजित किया गया। जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने प्रश्न एवं विचार साझा किए। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने युवाओं को संविधान दिवस के महत्व एवं संवैधानिक मूल्यों से अवगत कराते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका पर प्रकाश डाला। डा.हुमा परवेज ने युवाओं को मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहने तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.