Mau News: रावण की घोर तपस्या और मेघनाथ की विजय का सजीव मंचन
मऊ, अक्टूबर 13 -- Mau News: दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। रामलीला समिति के अध्यक्ष विनोद वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर तथा भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की आरती उतारकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद शुरू हुई पौराणिक प्रसंगों की लीला ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रामलीला के पहले दिन कलाकारों ने रावण की घोर तपस्या और ब्रह्माजी से वरदान प्राप्त करने के प्रसंग का सजीव मंचन किया। इसके बाद मेघनाथ की ओर से देवराज इंद्र को पराजित करने और स्वर्गलोक के देवताओं को बंदी बनाने की लीला प्रस्तुत की गई। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और सशक्त संवादों ने दर्शकों को बांधे रखा। मंचन के दौरान परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। रामलीला के माध्यम से कलाकारों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.