मऊ, नवम्बर 4 -- Mau News: दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के विशुनपुरा में चल रही रामलीला में मंगलवार की रात राम-सेतु निर्माण, रामेश्वर स्थापना और अंगद-रावण संवाद की लीला का मंचन किया गया। स्थानीय बाल कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों का सुंदर मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। लीला में सीता की खोज कर लंका से लौटे हनुमान ने भगवान राम को माता सीता की स्थिति और लंका के बारे में बताया। इसके बाद भगवान राम सेना सहित समुद्र तट पर पहुंचे। समुद्र पार जाने के लिए राम ने तीन दिनों तक समुद्र से मार्ग देने की प्रार्थना की। मार्ग नहीं मिलने पर उन्होंने धनुष-बाण से समुद्र को दंड देने का संधान किया। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: वीर हनुमान ने लगा दी लंका में आग इस पर समुद्र देव प्रकट हुए और सेतु निर्माण का उपाय बताया। उनके बताए उपाय से नल-नील ने सेतु...