मऊ, अक्टूबर 28 -- Mau News: दोहरीघाट(मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुरा में चल रही रामलीला में मंगलवार की रात्रि कैकेयी ने भगवान श्री राम को वनवास भेजा और राम जी अयोध्या छोड़कर माता सीता एवं लक्ष्मण के साथ वनगमन सहित अन्य लीलाओं का मंचन किया गया। लीला में राम विरह में व्याकुल भरत को देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। कलाकारो ने जीवंत प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। लीला का शुभारंभ कैकेई को मिले वरदान के अनुसार राम को वनवास हो गया। अयोध्या वासियों को तमसा नदी किनारे छोड़ भगवान राम श्रृंगवेरपुर होते हुए चित्रकूट पहुंच गए। मंत्री सुमंत राम-सीता व लक्ष्मण को साथ लिए बगैर अकेले अयोध्या पहुंचते हैं तो राजा दशरथ की वेदना और अधिक हो जाती है। राजा दशरथ केवल राम-राम की रट ...