Mau News: राम के राज्याभिषेक का सजीव मंचन देख गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
मऊ, अक्टूबर 24 -- घोसी में रामलीला का समापन Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के रामलीला मैदान में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला के अंतिम दिन शुक्रवार को भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला का सजीव मंचन किया गया। अयोध्या में श्रीराम के राजा बनने का मनोरम दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। रामलीला के अंतिम प्रसंग में रावण का वध करने और विभीषण को लंका का राजा बनाने के बाद भगवान श्रीराम माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या पहुंचे। यहां श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम को अयोध्या का राजा बनाए जाने का दृश्य देखकर दर्शकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। इसके साथ ही ऐतिहासिक रामलीला का समापन हुआ। इस दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार श्रीवास्तव, उपाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.