मऊ, सितम्बर 17 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के मोहल्ला सैदपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मंगलवार रात्रि श्री कृष्णा रामलीला न्यास कमेटी के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। अध्यक्ष संजीव कुमार उपाध्याय ने आगामी महीने में शुरू होने वाली रामलीला को लेकर तैयारी पूरी किए जाने पर जोर दिया। समिति के पदाधिकारियों को रामलीला की सफलता के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। रामलीला लगने वाले कपड़े, सजावट आदि किस रूप में कैसे लाना होगा इसके बारे में विचार विमर्श किया गया। बाद में कमेटी के पदाधिकारियों का सर्वसम्मत से निर्णय हुआ। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: रामलीला मैदान में निर्माण कार्य में अवरोध का आरोप सर्वसम्मत से अध्यक्ष संजीव कुमार उपाध्याय, संरक...