Mau News: रामलीला कलाकारों पर पुष्पवर्षा कर दी भावभीनी विदाई
मऊ, नवम्बर 3 -- Mau News: पूराघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज नगर क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में रामलीला समिति की ओर से रामलीला के समापन पर कलाकारों का भावभीना स्वागत एवं सम्मान कर विदाई दी गई। इस दौरान भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान सहित सभी पात्रों का समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। साथ ही अंगवस्त्र भेंटकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के अध्यक्ष डॉ. अजय यादव ने रामलीला एवं दशहरा उत्सव के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं और नगरवासियों का आभार जताया। उन्होंने कलाकारों के अभिनय की सराहना करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, विद्यासागर गुप्ता, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.