Mau News: रामलीला:सूर्पणखा की नासिका छेदन से सीता हरण तक भावपूर्ण मंचन
मऊ, अक्टूबर 17 -- Mau News: अमिला,हिन्दुस्तान संवाद। श्री ठाकुरद्वारा रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित 208वें ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव में शुक्रवार की देर रात वनलीला के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन हुआ। सूर्पणखा की नासिका छेदन, खर-दूषण वध, सीता हरण और जटायु-रावण युद्ध की लीला ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। पंचवटी में सूर्पणखा के आगमन और प्रभु श्रीराम-लक्ष्मण से संवाद के बाद लक्ष्मण ने उसकी नासिका छेदन कर दंडित किया। अपमानित सूर्पणखा की शिकायत पर खर-दूषण ने राम पर आक्रमण किया, लेकिन प्रभु श्रीराम ने उनका वध कर दिया। इसके बाद मारीच स्वर्ण मृग का रूप धारण कर पंचवटी पहुंचा। माता सीता के आग्रह पर प्रभु श्रीराम मृग के पीछे गए। इसी बीच साधु का वेश धारण कर पहुंचे रावण ने माता सीता का हरण कर लिया। सीता को ले जाते समय पक्षीराज जटायु ने रावण का र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.