Mau News: रामलीला:सिया ब्याहने चले रघुराई, जनकपुर में बजी बधाई
मऊ, अक्टूबर 11 -- Mau News: दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में रामलीला समिति द्वारा प्रथम दिन शनिवार रात मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की बरात निकाली गई। इस बारात में जन-जन के आराध्य प्रभु श्रीराम दूल्हा बनकर दिव्य रथ पर विराजमान हो कर निकले, तो कस्वेवासी बराती बनकर शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्री राम बरात का स्वागत किया। साथ ही लोगों ने भव्य आरती उतारी। यात्रा मार्ग भगवान श्री राम के जयकारों से गूंजता रहा। विवाह के दौरान महिलाओं ने बरातियों को गाली गीत समेत मंगलगीत गाकर स्वागत किया। स्थानीय कस्बे में निकली राम बारात में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। राम बारात कस्बे के मठिया मड़ई से निकलकर पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए पुराने चौक पर पहुंची। जहां महिलाओं ने मंगल एवं सोहर गीत से बारातियों का स्वागत किया। वहीं महिलाओं ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.