Mau News: रामघाट से सरयू नदी में छोड़ी गई 50 हजार मछली के बच्चे
मऊ, अक्टूबर 16 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट कस्बा स्थित रामघाट पर विधायक मधुबन के प्रतिनिधि रामबचन यादव एवं पूर्व चेयरमैन गुलाबचंद गुप्ता की उपस्थिति में राज्य पोषित योजना के अंतर्गत रिवर रैंचिंग कार्यक्रम के तहत सरयू नदी में 50 हजार मत्स्य अंगुलिकाओं (मछली के बच्चे) को छोड़ा गया।रामघाट पर आयोजित कार्यक्रम में सहायक निदेशक मत्स्य डॉ.विनोद कुमार वर्मा ने उपस्थित लोगों को मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने नदी में मत्स्य संसाधनों के संरक्षण, मछलियों के अवैध शिकार पर रोक, प्रजनन काल में मत्स्य संरक्षण तथा जलीय जैव विविधता बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक जलस्रोतों में मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय मछली उत्पादन बढ़ाने तथा मत्स्य संसाधनों के संवर्धन में सहायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.