Mau News: रामघाट विसर्जन स्थल का एसडीएम ने किया निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए निर्देश
मऊ, अक्टूबर 20 -- Mau News: दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए उपजिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार ने दोहरीघाट स्थित रामघाट विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि विसर्जन के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही सभी संबंधित कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। यह भी पढ़ें- Mau News: रामघाट पर विसर्जन की सुरक्षा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.