मऊ, जुलाई 12 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। पिछले कई दिनों से जनपद में भीषण गर्मी पड़ रही थी, लेकिन बीते शुक्रवार की रात से मौसम अचानक बदल गया है और आसमान में काले बादल छा गए। शनिवार की देर रात झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। लेकिन शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के निचले इलाकों में हो गया, जबकि कुछ स्थानों पर कच्ची सड़कें भी धंस गई। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं रविवार को दिनभर आसमान में कभी बादल छाए रहे थे तो कभी धूप निकल रहीं थी। इस बीच मौसम में नमी होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दिन में अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जनपद में पिछले कई दिनों से प्रचंड गर्मी पड़ रही थी। मौसम साफ होने की वजह से लोगों को तल्ख धूप का सामना करना पड़ रहा था, जबकि चार दिन से मौसम में काफी...