Mau News: राणी सती दादी जी का मना वार्षिक भादी अमावस्या महोत्सव
मऊ, सितम्बर 12 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। नगर के ढेकुलिया घाट स्थित सुप्रसिद्ध 'त्रिदेव धाम मंदिर' में शुक्रवार को श्री आदिशक्ति भगवती मां नारायणी राणी सती दादी जी का पावन वार्षिक भादी अमावस्या महोत्सव 2026 असीम श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव के उपलक्ष्य में दिल्ली और बनारस की पावन नगरी से मंगाए गए विशेष सुगंधित देशी-विदेशी फूलों, तोरण द्वारों और आकर्षक झालरों से सुंदर व मनभावन दरबार सजाया गया, जिसका अलौकिक दृश्य देखते ही बन रहा था। गणेश वंदना एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ कार्यक्रम शुरु हुआ। तत्पश्चात प्रारंभ हुई भक्ति संध्या देर रात तक अनवरत चली, जिसमें पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर नारायणी, घर-घर नारायणी' और 'जय श्री दादी जी' के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा। यह भी पढ़ें- Patna News: शक्तिधाम : दो दिवसीय भादो बदी अमाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.