Mau News: राजस्व मामलों के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं : एसडीएम
मऊ, सितम्बर 2 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में मंगलवार को उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजस्व कार्य समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिसमें विभिन्न राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने राजस्व मामलों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। समीक्षा के दौरान स्वामित्व योजना के तहत घरौनी, अंश निर्धारण, फार्मर रजिस्ट्रेशन, डीसीएस एग्री स्टैक, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा सहित आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की बिंदुवार समीक्षा की गई। अधिकारियों और राजस्व कर्मियों से लंबित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व से संबंधित मामलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.