Mau News: राजकीय आईटीआई में दिव्यांगजन रोजगार मेला कल
मऊ, अगस्त 4 -- Mau News: मऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में दिव्यांगजनों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 06 अगस्त को सुबह दस बजे से सहादतपुरा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एक दिवसीय दिव्यांगजन रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला समन्वयक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने बताया कि इस रोजगार मेले में दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने इच्छुक दिव्यांगजन अभ्यर्थियों से अपील किया कि वे अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, दिव्यांगजन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा दो पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटोग्राफ के साथ रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.