Mau News: रसोईघर का ताला तोड़कर एमडीएम का राशन एवं बर्तन चोरी
मऊ, सितम्बर 17 -- Mau News: कोपागंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय टडियांव में चोरों ने दुस्साहसिक तरीके से एमडीएम (मध्याह्न भोजन) के रसोईघर का ताला तोड़कर चोरी की। चोरों ने रसोईघर में रखे राशन, गैस सिलेंडर, बर्तन व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। गुरुवार को प्रधानाध्यापिका किरण त्रिपाठी ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।तहरीर में प्रधानाध्यापिका ने बताया कि विगत 16 सितंबर की सुबह करीब 7.30 बजे विद्यालय पहुंचने पर एमडीएम रसोईघर का ताला टूटा मिला। चोर 35 किलो चावल, नया भरा हुआ एचपी गैस सिलेंडर, कढ़ाही, कुकर, दो जग, छह कटोरी, छह गिलास, खाना पकाने का तेल, मसाले समेत अन्य बर्तन व सामग्री उठा ले गए। प्रधानाध्यापिका ने तहरीर में बताया है कि विद्यालय में इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.