Mau News: रतनपुरा बाजार से मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस को दी तहरीर
मऊ, सितम्बर 22 -- Mau News: पहसा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव निवासी दीनानाथ राम की पुत्री की मोटरसाइकिल रतनपुरा बाजार से चोरी हो गई। घटना के बाद काफी खोजबीन के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिल सका। दीनानाथ राम के अनुसार, वह 19 सितंबर को अपनी पुत्री पूजा भारती पत्नी अरविंद राम, निवासी दतौड़ा, थाना हलधरपुर की मोटरसाइकिल लेकर रतनपुरा बाजार गए थे। बाजार में मोटरसाइकिल खड़ी कर वह सामान खरीदने चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटे तो निर्धारित स्थान से मोटरसाइकिल गायब थी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से चोरों की पहचान करने तथा मोटरसाइकिल बरामद करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bareily News: चोर ट्राली ले जाते कैमरे में हुए कैद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.