मऊ, अक्टूबर 24 -- Mau News: पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉ.हरेंद्र कुमार प्रजापति ने प्रदेश मुख्यालय पहुंचकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों, जनपद में पार्टी के विस्तार और रतनपुरा क्षेत्र की सड़क समस्याओं को लेकर चर्चा की। जनपद में संगठन के हालिया विस्तार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य के नेतृत्व में मऊ जनपद में संगठनात्मक गतिविधियां आगे बढ़ रही है। उन्होंने जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में हो रहे कार्यों की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को दी और संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। मुलाकात के दौरान रतनपुरा प्रखंड के कतिपय क्षेत्र की बदहाल सड़कों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar ...