मऊ, अगस्त 30 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल महिलाओं को 66 घंटे नि:शुल्क बस यात्रा का महिलाओं समेत सहयात्रियों ने जमकर फायदा उठाया है। पिछले तीन दिन में परिवहन निगम की मऊ और दोहरीघाट डिपो से 61563 महिलाओं और यात्रियों ने सफर किया। इसमें महिलाओं ने अपने एक सहयात्री के साथ नि:शुल्क सफर का आनंद उठाया है। लेकिन भीड़ होने की वजह से उन्हें सीट के लिए मारामारी का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने बताया कि पैसा तो जरूर नहीं लगा पर रास्ते भर परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि रोडवेज अधिकारियों को कहना है कि सुविधा जनक तरीके से महिलाओं को रक्षाबंधन पर सफर कराया गया। जिनसे कुल 66.78 लाख रुपये मऊ और दोहरीघाट डिपो को प्राप्त हुआ।

रक्षाबंधन पर नि:शुल्क यात्रा रक्षाबंधन के मौके पर शासन की ओर से हर बार की तरह इस बार भ...