मऊ, अक्टूबर 28 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची सोमवार को जारी कर दी। जारी सूची में 101 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार 26 कम परीक्षा केंद्र बने हैं। परीक्षा केंद्रों की सूची को परिषद के वेबसाइट पर ऑनलाइन देखा जा सकता है। परीक्षा केंद्र के संबंध में संस्था, विद्यालय, विद्यार्थी, अभिभावक, प्रधानाचार्य, प्रबंधक को कोई आपत्ति है तो वे दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 28 अक्तूबर निर्धारित की गई है। निर्धारित अवधि के बाद शिकायत और आपत्तियां मान्य नहीं होंगी। जिले में 506 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इनमें 17 राजकीय इंटर कॉलेज, 67 सहायता प्राप्त एवं 422 वित्तविहीन विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में कुल 716...