Mau News: यूपीनेडा प्रशिक्षण केंद्र घोसी में होगा 60 दिवसीय नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण
मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा), प्रशिक्षण केंद्र घोसी में उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के आईटीआई एवं डिप्लोमा धारक छात्र-छात्राओं के लिए रोजगारपरक 60 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नि:शुल्क होगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रशिक्षणार्थियों के रहने एवं खाने की नि:शुल्क व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी अधिकारी अनिल कुमार ने इच्छुक अभ्यर्थियों से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति लेकर यूपीनेडा प्रशिक्षण केंद्र, घोसी, मऊ पर संपर्क करें तथा अपना पंजीकरण सुनिश्चित कराएं। प्रशिक्षण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नगर पंचायत घोसी, मऊ के यूपीनेडा/अधिशासी अधिकारी से मोबाइल नंबर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.