मऊ, नवम्बर 5 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मेरा युवा भारत, जनपद मऊ के तत्वावधान में गुरुवार को डीसीएसकेपीजी कालेज में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय 'नो योर वोट' रहा। जिसमें महाविद्यालय के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सर्वेश पांडेय ने युवाओं से सोशल मीडिया का समुचित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी सूचना को सोशल मीडिया पर साझा करने से पहले उसकी आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि अवश्य करनी चाहिए, ताकि भ्रामक सूचनाओं के प्रसार को रोका जा सके। उन्होंने युवाओं को जागरूक, जिम्मेदार एवं स्मार्ट युवा बनने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: विकसित भारत युवा संवाद में युवाओं ने ली लोकतत्र की शपथ जिला युवा अधिका...