Mau News: युवाओं को दिलाई राष्ट्र निर्माण और जनसेवा की शपथ
मऊ, अक्टूबर 25 -- Mau News: पूराघाट,हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज ब्लॉक सभागार में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से 'युवा संवाद एवं मन की बात' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और सकारात्मक सोच के साथ देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य और भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत राय ने युवाओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को राष्ट्र, समाज तथा संगठन के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प दिलाया। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सहभागिता, नवाचार, स्वदेशी का लिया संकल्प ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.