Mau News: युवाओं की सहभागिता और नेतृत्व विकास पर दिया जोर
मऊ, अक्टूबर 22 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। परियोजना निदेशक/जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज की अध्यक्षता में मेरा युवा भारत (माय भारत) की जिला सलाहकार समिति की बैठक गुरुवार को जिला विकास अधिकारी कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 एवं विकसित भारत युवा संसद के आयोजन, युवाओं की सहभागिता और नेतृत्व विकास पर चर्चा की गई। जिला गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी डॉ.हेमंत यादव ने युवाओं के लिए यूथ कॉम्प्लेक्स स्थापित करने का सुझाव दिया, जहाँ मार्गदर्शन, करियर परामर्श, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों की सुविधा मिल सके। बैठक में 15 से 28 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता तथा समूहगान, समूह नृत्य एवं लोकगीत प्रतियोगिताओं के आयोजन की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Hajipur News: युवा भारत सल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.