मऊ, अक्टूबर 27 -- Mau News: कोपागंज। पासी-पासवान सम्मान यात्रा के तहत सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान सोमवार को कोपागंज के कोपा कोहना स्थित गांधी पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि प्रदेश में युवा आयोग का गठन कराना उनका पहला लक्ष्य है। युवा आयोग के गठन से युवाओं की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान कराने के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध होगा। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: शोषित-वंचितों की सत्ता में भागीदारी जरूरी: शिव शरण प्रसाद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...