Mau News: युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान, परिजनों में कोहराम
मऊ, नवम्बर 15 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत कलाफनपुर निवासी युवक ने किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। इस घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली अंतर्गत कलाफनपुर निवासी 25 वर्षीय सावरकर गांगुली चौहान पुत्र राधेश्याम चौहान गुजरात की एक कंपनी में फर्नीचर बनाने का कार्य करता था। युवक कुछ दिन पूर्व ही घर आया हुआ था। शनिवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह किसी बात से नाराज होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद मुंह से झाग निकलने पर उसकी पत्नी संजू चौहान ने शोर मचाया व परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने डायल 112 व एम्बुलेंस को फोन पर मामले की जानकारी दी। एम्बुलेंस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.