मऊ, जुलाई 5 -- Mau News: दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुबारी में रविवार की सुबह चाय-पकौड़ी की दुकान पर हलवाई का काम करने वाले युवक का पंखे के हुंक से लटकता शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम युवक का शव कब्जे में लेकर साक्ष्य एकत्र करते हुए जांच में जुटी हुई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाबत थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दुबारी 22 वर्षीय प्रियांशु गुप्ता बाजार में स्थित एक चाय-पकौड़ी की दुकान पर हलवाई का काम करता था। नित्य की भांति शनिवार की शाम को वह भोजन करके अपने कमरे में सोने चला गया था। इस बीच रविवार की ...