मऊ, अगस्त 5 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का प्रभावी पालन कराने के लिए जिले की यातायात पुलिस को दो आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन (रॉयल एनफील्ड बाइक) मिली हैं। इससे शहर के प्रवेश और निकास मार्गों पर ओवरस्पीड वाहनों पर नजर रखने, भीड़भाड़ एवं आवासीय क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए किया जाएगा। यातायात प्रभारी श्याम शंकर पांडेय ने बताया कि दोनों बाइकों में हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे, स्पीड डिटेक्शन सिस्टम, नंबर प्लेट पहचानने की तकनीकी, जीपीएस, कंप्यूटर और इंटरनेट आधारित ई-चालान प्रणाली लगी हुई है।इसके माध्यम से तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाना, सीट बेल्ट या हेलमेट न पहनना, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन की ...