Mau News: मौसम का मिजाज फिर बदला तेज धूप ने किया परेशान
मऊ, अगस्त 9 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मौसम का मिजाज एक बार फिर से रविवार को बदला नजर आया। दो दिन पहले अच्छी बारिश के बाद अधिकतर समय आसमान में बादल छाए रहे थे। लेकिन रविवार को सुबह हल्के बादल छाए रहने के बाद दिन चढ़ने के साथ ही चटक धूप निकल आई। इससे गर्मी फिर बढ़ने लगी। उमस ने लोगों को बेहाल किया। करीब एक सप्ताह बाद फिर से लोग मुंह और सिर ढक कर दिन के वक्त निलकने को मजबूर हो गए। जिलेभर के अधिकांश हिस्सों में बीते शुक्रवार तक अच्छी बारिश के बाद मौसम सुहाना बन गया था। शनिवार को बारिश तो नहीं हुई थी, लेकिन बादलों संग हवा ने राहत दी थी। कुछ इलाकों में हल्की बारिश की फुहारे भी पड़ी थी। लोगों को आस थी कि रविवार को भी मौसम मेहरबान रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुबह हल्के बादल छाए रहे। रविवार की सुबह 10 बजे के बाद धूप निकल गई और दिन चढ़ने के साथ ही धूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.