मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। चक्रवाती मौसम के असर से मऊ में गुरुवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और जिले के कई इलाकों में रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट से मौसम ठंडा हो गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बुधवार को अधिकतम 31 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, बारिश और तेज हवा की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में कटकर पड़ी धान की फसल भीगने और तैयार खड़ी फसल के गिरने से नुकसान का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद कृषि विभाग ने भी किसानों को सतर्क रहने और फसल बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। यह भी पढ़ें- Mau News: चक्रवाती असर से बदला मौसम, तापमान 8 डिग्री लुढ़कामऊ में बदला म...