मऊ, जुलाई 3 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मौसम का मिजाज हर दिन रंग बदल रहा है। शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप के साथ हवा बंद रहने से लोग उमस से बेहाल रहे। दोपहर के समय भीड़-भाड़ वाले स्थान सूने हो गए। तेज धूप के कारण गला तर करने को वॉटर कूलरों पर भी लोगों की भीड़ लगी दिखी। वहीं तल्ख धूप से बचाव को लोग पेड़ों की छांव तलाशते नजर आए। दिन में अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नरमी का स्तर कमजोर पड़ने से उमस भरी गर्मी का असर कमजोर नहीं हो रहा है। तल्ख धूप के चलते गर्मी का प्रभाव चरम पर जा पहुंचा है।

तेज धूप से राहत दोहर बाद आसमान में बादलों की आवाजाही से तल्ख धूप से कुछ देर राहत मिली। शुक्रवार सुबह से ही निकली तेज धूप ने लोगों को छांव में दुबकने को विवश कर दिया। लोग लू और तीखी धूप से बचने की कवायद करते नजर आए। वहीं मुसा...