Mau News: मौसम:पुरवा हवा ने बढ़ाई उमस, परेशान हो रहे लोग
मऊ, जुलाई 9 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जुलाई माह में भी तपन अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। आसमान में हल्के बादल के बाद धूप और तेज लगने लगी है। पुरवा हवा के कारण उमस बढ़ गई है। गुरुवार को भी सुबह बदरी और दोपहर बाद तेज धूप रही। धूप तेज होने के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा दिखा। तापमान में उतार-चढ़ाव होने के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है। जनपद में जुलाई माह का मौसम रोजाना बदल रहा है। तेज धूप और पुरवा हवा के कारण उमस बढ़ गई है। बीते तीन दिनों से सुबह आसमान में हल्के बादल के बाद मौसम साफ हो जा रहा है। तेज धूप निकलने और उमस से लोग परेशान हो जा रहें हैं। वहीं मौसम में उतार-चढ़ाव होने के कारण सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ गई है। पशु-पक्षियों को पानी की समस्या हो गई है। तालाब में पानी भराने का आदेश कागजों तक सीमित है। मौसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.