Mau News: मोहिउद्दीनपुर के पास तमसा में शव मिलने से सनसनी
मऊ, अगस्त 17 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव के पास तमसा नदी में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह नदी किनारे पहुंचे ग्रामीणों ने पानी में शव उतराया देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद 40 वषीय रंजीत कुमार पुत्र रामकरण निवासी अमुवारी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। शव कई घंटों से पानी में होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि जानकारी पाकर मृतक की मां तथा उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.