मऊ, अक्टूबर 28 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। कृष्ण चंद्रोदय व्यापनी की चतुर्थी यानी करवाचौथ पर्व 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा । इसको लेकर गांव-देहातों से शहर तक के बाजार सज-संवर उठे हैं। हालांकि अभी अधिकांश प्रतिष्ठानों पर व्यापारियों को उम्मीद अनुरूप खरीदारी का इंतजार है। इससे इतर, बाजारों में मोती-गोटा जड़ी थाली, बॉस का स्टालिस लोटा, नए लुक में पूजन सामग्री ने दस्तक दी है। वहीं क्लेस, लटकन, घुंघरू मढ़ी छलनी लुभा रही है। जिससे महिलाएं चांद के दीदार करेंगी। करवाचौथ पर्व को लेकर मेंहदी, बिंदी, चूड़ा, कंगन, साड़ी, सूट्स, बैंगिल्स शॉप, ज्वैलरी, ऑटीफिशियल ज्वैलरी, गिफ्ट की दुकानें सज-संवर उठी है। हर आइटम पर नया लुक खास तौर से महिलाओं के हिसाब से बाजारों में सजाया गया। अबकी मिट्टी के करवा पर नया लुक लुभा रहा है। हालांकि साधारण करवा सेट 50 से 101 रु...