मऊ, सितम्बर 11 -- Mau News: मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इटौरा के पास अनियंत्रित मैजिक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, रायपुर थाना चिरैयाकोट निवासी 25 वर्षीय रितेश सिंह पुत्र शिवाजी सिंह शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे अपनी बाइक से मऊ आ रहे थे। वह सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इटौरा के पास पहुंचे ही थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में रितेश का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों ने रितेश को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: पिकअप के चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल जहां उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...