Mau News: मेस में बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मऊ, सितम्बर 22 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने सोमवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, महुआर का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मेस में बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। साथ ही गर्ल्स एवं बॉयज हॉस्टल, कक्षाकक्ष, हॉस्टल मेस, रसोईघर सहित परिसर की अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए वहां उपलब्ध सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, स्वच्छता, आवासीय व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के बाद मध्यान्ह भोजन के समय जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ मेस में बैठकर भोजन किया और भोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.