Mau News: मेले में छूटा पर्स महिला पुलिसकर्मियों ने लौटाया
मऊ, नवम्बर 10 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना। कस्बे में चल रहे ऐतिहासिक मां लक्ष्मी पूजा मेले में जमालपुर पोखरा निवासी एक महिला अपने परिवार के साथ मेला घूमने आई थी। इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय के सामने लगे खेल-खिलौने की दुकान से सामान खरीदते समय उसका पर्स अचानक कहीं छुट गया। पर्स में मोबाइल और नकदी रखी हुई थी। इसी बीच वहां सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी नेहा कुशवाहा एवं रोमा यादव की नजर पर्स पर पड़ी। दोनों महिला पुलिसकर्मियों ने पर्स को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया। करीब दो घंटे बाद महिला अपना पर्स खोजते हुए वहां पहुंची। पूछताछ के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने पर्स में रखे मोबाइल और नकदी समेत उसे सुरक्षित वापस कर दिया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: 20 लाख के गहनों से भरा ट्राली बैग महिला को लौटाया अपना खोया हुआ सामान सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.