मऊ, जुलाई 16 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नकटा क्षेत्र के केरमा महरूपुर गांव निवासी व भरथिया हेड पर मेडिकल स्टोर संचालक को रास्ते में घेरकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित चार लोगों पर विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाली अंतर्गत नकटा क्षेत्र के केरमा महरूपुर गांव निवासी कैलाश कुमार बुधवार की शाम करीब सात बजे कोतवाली अन्तर्गत भरथिया हेड स्थित अपने मेडिकल स्टोर से बाइक पर सवार होकर घर जाते समय रास्ते में लठिया के पास स्थित नहर पर दो बाइक पर आए पांच लोगों ने रोक लिया। उसे लोहे की राड से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कैलाश के सिर पर लोहे की राड से मारकर लहुलुहान कर दिया। आरोपी मरा समझकर वहां से भाग निकले। कुछ देर बाद रास्ते से गुजर रहे राहगीरों न...