मऊ, जुलाई 14 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में प्राप्त शिकायत के निस्तारण के क्रम में औषधि निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मधुबन क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर गली स्थित एक क्लीनिक एवं पंचकर्म सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर में पांच औषधियों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा। चेताया कि जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान पर पंजीकृत फार्मासिस्ट उपस्थित मिले। प्रतिष्ठान स्वामी डॉ.अमरजीत आर्य को मौके पर बुलाकर फर्म के पंजीकरण, फार्मासिस्ट के पंजीकरण, औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेख तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जांच के दौरान औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के अंतर्गत औ...