मऊ, अगस्त 11 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के सिद्धा अहिलासपुर में मंगलवार को मृत सिपाही का शव पहुंचने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। तहसील क्षेत्र के सिद्धा अहिलासपुर निवासी 32 वर्षीय राजकुमार राव पुत्र दर्शन कुमार की भदोही में एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। राजकुमार राव भदोही थाने में तैनात थे। हादसे की खबर सुनकर गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि वह सोमवार को ड्यूटी से वापस अपने कमरे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक सांड के आ जाने से उनकी बाइक उससे टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल राजकुमार राव को तत्काल संभाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ह...