मऊ, जुलाई 5 -- Mau News: पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद के ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर में मूर्ति स्थापना और जीर्णोद्धार को लेकर चल रहे विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पांडेय ने मंदिर की प्राचीन मूर्ति को उसके मूल स्थान से हटाने का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि अनादि काल से स्थापित शीतला माता की मूर्ति किसी भी कीमत पर नहीं हटाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सनातन परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं के विपरीत कोई निर्णय लिया गया, तो ब्राह्मण समाज व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा। पंडित अजीत कुमार पांडेय ने कहा कि उन्होंने इस विषय पर काशी के विद्वान आचार्यों एवं शास्त्र मर्मज्ञों से भी राय ली है। यह भी पढ़ें- आदि काल से चली आ रही पालना चढ़ाने की परंपरा सभी विद्वानों का स्पष्ट मत है कि किसी भी सि...