Mau News: मूर्ति विसर्जन को लेकर रामघाट और अतरारी घाट का निरीक्षण
मऊ, अक्टूबर 21 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मूर्ति विसर्जन को सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने बुधवार को दोहरीघाट स्थित रामघाट और मुहम्मदाबाद गोहना के अतरारी घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और नदी में सुरक्षा के लिए की गई बैरिकेडिंग का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ नदी में उचित दूरी पर मजबूत बैरिकेडिंग कराई जाए। यह भी पढ़ें- Mau News: कड़ी सुरक्षा में जारी है दुर्गा प्रतिमाओं का विसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.