मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मूक बधिर महिला के साथ दुराचार का प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के ससुर थाने पहुंचकर तहरीर दी है। तहरीर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव की एक मूक बधिर महिला जो बोलने और सुनने में असमर्थ है, उसे अकेला पाकर गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। परिजन भनक पाकर महिला के पास पहुंचते तब तक आरोपी युवक भाग निकला। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को इशारों में आपबीती बताई। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और थाने पहुंचे। वहां उन्होंने आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि महिला पहले से ही...