Mau News: मूक-बधिर किशोर लापता, पुलिस ने दर्ज किया केस
मऊ, अगस्त 27 -- Mau News: चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र अंतर्गत ताजपुर वार्ड निवासी 15 वर्षीय मूक-बधिर किशोर को दबंगों द्वारा 17 दिनों से लापता कर रखने का आरोप है। जिससे पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल व्याप्त है। इस बाबत किशोर की मां कुंती देवी पत्नी स्व.शुकुल की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़िता कुंती देवी पत्नी स्व.शुकुल द्वारा थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक विगत दस अगस्त की शाम आरोपी मूक-बधिर किशोर को अपने साथ केदारनाथ धाम ले गए थे। आरोपी तो दो-तीन दिन बाद लौट आए, परंतु पीड़िता का किशोर अब तक नहीं लौटा। पूछताछ पर आरोपी चुप्पी साधे हुए हैं। -------------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.