मऊ, अगस्त 2 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहाना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के नगरीपार गांव स्थित एक मुर्गी फार्म में शनिवार की शाम करीब सात बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से स्टेब्लाइजर समेत उससे जुड़े कई विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। नगरीपार गांव में कैलाश कश्यप मुर्गी फार्म का संचालन करते हैं। इस फार्म में लाईट आदि की व्यवस्था के लिए बिजली के उपकरण लगाए हुए हैं। शनिवार की शाम फार्म में लगे 20 केवी के स्टेब्लाइजर में शॉर्ट सर्किट होने से लग गई। देखते ही देखते आग ने सीसीटीवी सिस्टम, अर्थिंग, सोलर वायरिंग तथा बिजली की वायरिंग को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद फार्म में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। कैलाश कश्यप ने बताया कि ...